कठिन परिस्थितियों में दुश्मन को हराने में भारतीय सेना की बहादुरी की याद हर भारतीय के मन में #करगिल_विजय_दिवस
के रूप में जीवित है। मैं उन शूरवीरों को नमन करता हूँ, जिन्होंने अपने
प्राणों का बलिदान देते हुए कारगिल में विजय प्राप्त की थी, अपने अदम्य
साहस से करगिल की दुर्गम पहाड़ियों से दुश्मन को खदेड़ कर वहाँ पुनः तिरंगा
लहराया। जिसके लिए हम सभी देशवासी भारतीय सेना के सदैव ऋणी रहेंगे।
